टीम इंडिया ने रविवार को टी-20 मुकाबले में जीत हासिल करके श्रीलंका को धूल चटा दी और सीरीज पर कब्जा कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने सीरीज अपने नाम की। रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद जब हाथ में ट्रॉफी पकड़ी तो वो ट्रॉफी उन्होंने एक शख्स को थमाई और सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लग गई। क्रिकेट प्रशंसकों ने सवाल पर सवाल किए कि आखिर यह शख्स है कौन…