भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने आप को विंटेज कार से कम्पेयर किया। धोनी ने कहा कि, एक समय के बाद खिलाड़ी विंटेज कार की तरह हो जाते हैं और उन्हें काफी देख-रेख की जरूरत पड़ती है। साथ ही धोनी ने 2019 वर्ल्डकप खेलने के सवाल पर कहा कि वो 2019 के वर्ल्डकप के बाद भी खेलते रहेंगे।