भारत के किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीत कर अपना नाम इतिहास में दर्ज कर दिया है। इस जीत के साथ ही श्रीकांत इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। श्रीकांत ने जापान के काजुमासा सकाई को फाइनल मुकाबले में 21-11, 21 -19 से मात दी।