भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इसका श्रेय तूफानी बल्लेबाज़ हरमनप्रीत कौर की धमाकेदार पारी को दिया जाए तो ये गलत नहीं होगा। हरमनप्रीत कौर ने 115 गेंदों पर शानदार 171 ठोके जिसमे 20 चौके और 7 छक्के शामिल है।