भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड के सेमीफाइनल में 36 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। ये दूसरा मौका है जब भारतीय टीम विश्वकप के फाइनल में पहुंची है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर की शतकीय पारी की बदौलत नौ विकेट खोकर 281 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 245 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमनप्रीत कौर को उनकी 171 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दीप्ति शर्मा ने टीम के लिए अहम गेंदबाजी करते हुए 7.1 ओवर में 59 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। फाइनल में 23 जुलाई को भारत का मुकाबला इंग्लैंड में होगा।