हैदराबाद टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। आपको बता दें कि रविवार को विंडीज टीम दूसरी पारी में महज 127 रन पर ढेर हो गई, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।