भारत ने बांग्लादेश को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में अपनी जगह बना ली। 18 जून को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारत पाकिस्तान से भिड़ेगा और टाइटल डिफेंड करेगा। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने भारत को 265 रन का टारगेट दिया। जवाब में भारत ने कोहली और रोहित शर्मा की शानदार पारियों की बदौलत 9.5 ओवर शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा को उनकी 126 रनों की पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।