फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर की बेहतरीन बैटिंग, अब गेंदबाज करेंगे कमाल!

Sun, 02 Mar 2025 06:26 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

नंबर चार पर बैटिंग करने आए श्रेयस अय्यर ने न सिर्फ एक छोर से पारी को संभाला बल्कि ताबड़तोड़ रन भी बनाए। अय्यर ने 79 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के निकले। नंबर पांच पर बैटिंग करने आए अक्षर पटेल ने श्रेयस अय्यर का बखूबी साथ दिया। अक्षर पटेल ने 42 रनों की कीमती पारी खेली। केएल राहुल ने 23 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 16 रन बनाए और हार्दिक पांड्या की 45 रन की बदौलत टीम इंडिया ने 249 रनों का स्कोर खड़ा किया है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रन बनाने होंगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें