IPL 10 के एलिमिनेटर मैच में केकेआर ने जीत हासिल कर ली। मैदान में बारिश की वजह से डकवर्थ लूइस मेथेड का इस्तेमाल किया गया जिसके तहत केकेआर को 6 ओवर में 48 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया जिसे केकेआर ने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 128 रन बनाए थे। ये शो इस मैच के Curtain Raiser के तौर पर प्रसारित किया गया।