महिला विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारत को नौ रन से हराकर इंग्लैंड ने विश्वकप जीत लिया। आखिरी ओवर तक खिंचे इस रोमांचक मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 228 रन का लक्ष्य दिया। जवाब मे भारतीय टीम 219 रन पर ही ढ़ेर हो गई। श्रबसोल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बीमोंट को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।