तीन साल की छोटी सी बच्ची खेलने कूदने के अलावा क्या कोई बड़ा काम भी कर सकती है। अगर ये सवाल आपसे पूछा जाए तो ज्यादातर लोगों का जवाब नहीं में होगा। लेकिन ऐसा है नहीं, चेन्नई की रहनेवाली तीन साल की संजना ने तीरंदाजी में कमाल दिखाते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए बड़ा कारनामा किया है।