तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी ने उनपर जो आरोप लगाए हैं उसके बाद मामला बढ़ता ही जा रहा है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनपर दूसरी लड़कियों के साथ अंतरंग चैट करने और साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद शमी द्वारा अपने साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। तो चलिए इस सबके बीच आज हम आपको बताते हैं इन दोनों की मौजूदा वक्त में चल रही हेट स्टोरी से पहले की लव स्टोरी।