भारतीय टीम के पांच धुरंधरों के बारे में तो आप ने जान लिया लेकिन श्रीलंका के श्रीमानों ने भारत को हर बार टक्कर दी है और गाले के मैदान पर तो श्रीलंका कुछ ज्यादा ही भारी साबित हुई है। इसीलिए अब एक नजर श्रीलंका के भी पांच प्लेयर पर डाल लेते हैं जो भारत के लिए रास्ते का रोड़ा बन सकते हैं और श्रीलंका के लिए जो तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।