अमर उजाला संवाद में कवि कुमार विश्वास और एसपी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने यादव ने राजनीति के बदलते आयाम विषय पर दिल खोलकर अपनी बात रखी। अपने व्यंग्यों और प्रेम रस की कविताओं के लिए मशहूर कुमार विश्वास ने एक ओर जहां एसपी की कलह पर जम कर मजे लिए वहीं दूसरी तरफ शिवपाल यादव ने पार्टी और राजनेताओं को सहनशील होने की सलाह दी । देखिए अमर उजाला संवाद में और क्या कहा अपने अपने आसमान के इन दो मशहूर ध्रुवतारों ने।