उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में आयोजित उत्तराखंड उदय-अमर उजाला संवाद में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के शासन में हुए कई घोटलों की चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मामलों में एसआईटी गठित कर दी गई है और जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।