फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: अग्निपथ का विरोध, युवाओं का गुस्सा फूटा, सड़कों पर उतरे

Fri, 17 Jun 2022 03:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को भी हिमाचल प्रदेश में जमकर बवाल हो रहा है। कांगड़ा के जसूर में एक किमी लंबा जाम लगा रहा। युवाओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और एनएच-154 पर चक्का जाम कर दिया। कुल्लू में युवाओं के प्रदर्शन के चलते ढालपुर में एनएच-3 आधे घंटे तक बंद रहा। मंडी के जोगिंद्रनगर में युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। हमीरपुर और नादौन में कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। शाहपुर में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम दफ्तर का घेराव करने की कोशिश की। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक दल देश में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें