फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: तीन मकानों में लगी आग, 26 कमरे जलकर राख

Sat, 28 May 2022 03:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/आनी (कुल्लू)

कुल्लू के आनी उपमंडल के तहत कोहिला पंचायत के जाओंआरण गांव में चार भाइयों के दो मंजिला तीन मकानों में अचानक आग लग गई। आग में 26 कमरे जलकर पूरी तरह से राख हो गए। बताया जा रहा है की आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। रसोई में रखे गैस सिलिंडर तक जैसे ही आग की लपटें पहुंची तो जोर का धमाका हुआ जिसके बाद आग तीव्रता से दूसरे पास के मकानों तक जा पहुंची। गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। आग पर काबू पाने की ग्रामीणों ने पूरी कोशिश की जबकि आनी से दमकल विभाग को भी बुलाया गया। लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। कोहिला पंचायत प्रधान अनीता ने बताया कि जाओंआरण निवासी राजू राम, अनिल कुमार, चमन, संजू लकड़ी के मकानों में रहते थे जिसमें 26 कमरे जलकर राख हो गए। प्रभावित परिवारों का कहना है कि आगजनी के समय नलों में भी पानी नहीं था। जिससे काफी सामान बचाया जा सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें