फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: हिमाचल में पहली बार पैरामोटर की सफल उड़ान, पर्यटन को लगेंगे पंख

Fri, 10 Jun 2022 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना

हिमाचल में पहली बार ऊना के अंदरौली में पैरामोटर (पावर ग्लाइडर) की सफल उड़ान हुई है। पैरामोटर से मैदानी क्षेत्र से भी मानव परिंदे उड़ पाएंगे। उड़ान भरने के लिए ढलानधार पहाड़ी की जरूरत पैरामोटर में नहीं रहती है। यह हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों के लिए पर्यटन के लिहाज से बड़ी सौगात होगी। गोबिंद सागर झील किनारे अंदरौली में भी पैरामोटरिंग करवाने की तैयारी चल रही है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान एवं संबद्ध खेल के निदेशक अभिनाश नेगी की मौजदूगी में अंदरौली में दो पैरामोटर पायलट राजनाथ व राहुल गढ़वाल ने पैरामोटर से उड़ान भरी। अंदरौली में गोबिंद सागर झील किनारे पैरामोटर चलने से हर कोई दंग रह गया। पैरामोटर यानि पावर ग्लाइडर को अमूमन मैदानी क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें