फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ब्यास नदी में बाढ़, गांव को खतरा, प्रशासन ने खाली करवाए मकान

Mon, 01 Aug 2022 03:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। कुल्लू में ब्यास नदी में बाढ़ आने से बाहंग गांव को खतरा हो गया है। प्रशासन ने नदी के किनारे बने मकानों और दुकानों को खाली करवा दिया है। लोगों में दहशत है। भारी बारिश से मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा और उदयपुर -पांगी मार्ग बंद हो गया है। सड़क मार्ग बंद होने से कई वाहन फंस गए हैं। प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को आवाजाही न करने की चेतावनी दी है। वहीं बारिश से सेब ओर नाशपाती के सीजन पर भी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें