फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सड़क पर बैठे HRTC पेंशनर्स, पुलिस के साथ झड़प, थाली और शंख बजाकर कर किया प्रदर्शन, शहर का ट्रैफिक जाम

Wed, 08 Jun 2022 02:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संघ के बैनर तले प्रदेश भर से शिमला पहुंचे पेंशनर सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने टॉलैंड के पास इन्हें रोक लिया। पेंशनर सड़क पर बैठ गए हैं। पूरे शहर का ट्रैफिक जाम हो गया है। पेंशनर थाली और शंख बजाकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पेंशनरों की पुलिस के धक्कामुक्की भी हुई। आरोप लगाया कि 70 साल की उम्र में उन्हें अपने हक के लिए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है और 25-30 साल के युवा पुलिस कर्मी उन्हें धक्के मार रहे हैं। पेंशनरों ने अपने खाली जेबें बाहर निकालकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से आज उन्हें भुखमरी की नौबत आ गई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। पेंशनर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें