फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिमला सब्जी मंडी में टमाटर के दामों में उछाल

Ankesh Dogra Updated Fri, 24 Apr 2026 12:41 PM IST

शिमला सब्जी मंडी शुक्रवार को टमाटर के दामों में उछाल देखने को मिला। मंडी में 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार टमाटर की आमद घट गई है। बीते दिनों 60 रुपए तक पहुंच गया था लेकिन 2 दिनों से 50 रुपए तक बिक रहा है। वहीं इसके अलावा गाजर 40 रुपये किलो, तोरी 50 रुपये किलो, शिमला मिर्च 40 रुपये किलो, करेला 40 रुपये किलो, बैंगन 40 रुपये किलो, फूल गोभी 50 रुपये किलो, बंद गोभी 30 रुपये किलो, बीन्स 50 रुपये किलो, भिंडी 40 रुपये किलो और मटर 60 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ ने कहा कि ज्यादातर सब्जियों के दाम बीते एक सप्ताह से स्थिर बने हुए हैं। बीते दिनों टमाटर के दामों में उछाल आया था और 60 रुपए तक पहुंच गया था लेकिन दो दिन से रुपए तक बिक रहा है। उन्होंने कहा कि इनके भाव अब आमद पर निर्भर करेंगे। कम मात्रा में टमाटर आने पर दामों में उछाल आया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें