राजधानी की सब्जी मंडी में शुक्रवार को फलों की अच्छी आवक दर्ज की गई। मंडी में आम 100 रुपये प्रति किलो, पपीता 80 रुपये प्रति किलो और खरबूजा 40 रुपये प्रति किलो के भाव बिका। केला 60 से 80 रुपये दर्जन तक रहा। मंडी में ब्लूबेरी 150 से 200 रुपये प्रति पैकेट, प्लम 150 रुपये प्रति पैकेट और चेरी 400 से 600 रुपये प्रति किलो के भाव बिकी। लीची 250 से 300 रुपये प्रति किलो रही। सेब की वाशिंगटन किस्म 350 रुपये प्रति किलो और स्थानीय सेब 200 रुपये प्रति किलो के भाव उपलब्ध रहा। अनार 200 से 250 रुपये प्रति किलो, मैंडरिन संतरा 250 रुपये प्रति किलो तथा एवोकाडो 250 रुपये प्रति फल के हिसाब से बिका।