फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: नौकरियों पर सत्तापक्ष के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष नारेबाजी करते सदन से बाहर गया, जयराम ने ये कहा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन में हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दाैरान सत्तापक्ष व विपक्ष में जाॅब ट्रेनी पाॅलिसी व बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। प्रदेश में नौकरियों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। प्रश्नकल के दौरान भाजपा की ओर से वर्तमान सरकार के कार्यकाल में दी गई नौकरियों का हिसाब मांगा गया। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और विधायक विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में एक साल में एक लाख और पांच साल में पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठी गारंटी देकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। विपक्ष के सवालों का जब मुख्यमंत्री जवाब देने लगे और एक-एक कर नौकरियां गिनाने लगे तो विपक्ष ने कहा कि झूठे आंकड़े पेश किया जा रहे हैं। इस दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद विरोध स्वरूप भाजपा के विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें