सोलन के ठोड़ो मैदान में राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले मैच में कबड्डी में किन्नौर ने बिलासपुर को 53-51 से हराकर जीत अपने नाम की। चंबा ने उना को 50-47 से पराजित किया। कुल्लू और लाहौल-स्पीति के मुकाबले में कुल्लू ने 52-9 से जीत अपने नाम की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चंबा ने हमीरपुर को, मंडी ने किन्नौर और ऊना ने सोलन को पराजित किया। प्रतियोगिता में करीब 650 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल , कबड्डी, शतरंज और खो-खो प्रतियोगिता होगी। खो-खो प्रतियोगिता में सिरमौर ने लाहौल-स्पीति को 11-0 से, शिमला ने कांगड़ा 10-3 से और सोलन ने किन्नौर को 12-4 अंक से पराजित किया।