आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से विश्वस्तरीय आनंद मार्ग धर्म महासम्मलेन अतिथि गृह पीटरहॉफ में शनिवार से शुरू हो गया। इस दौरान बाबा नाम केवलम उच्चारण पर श्रद्धालु झूम उठे। महासम्मेलन में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मुसाफिर आगे बढ़ते जाना सहित अन्य भजन गाए। दो दिनों तक महासम्मेलन में संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत लोगों को प्रवचन देंगे।