हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के नीचे बने टैंक की मंगलवार को सफाई की गई। टैंक में कुल नाै चैंबर बने हैं, जिनकी सफाई की गई है। यह टैंक रिज मैदान के ठीक नीचे ब्रिटिश शासनकाल के दौरान बनाया गया था। करीब 4.50 एमएलडी की क्षमता वाले इस टैंक से शहर के कोर एरिया में पानी की आपूर्ति की जाती है।