इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के अटल सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने एचपीवी टीकाकरण के राज्य अभियान का शुभारंभ किया। इस दाैरान उनके साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री कर्नल डाॅ. धनी राम शाडिल, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा, विधायक हरीश जनारथा भी मौजूद रहे। सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाने के लिए शनिवार से पूरे देश भर में इस टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से इसका शुभारंभ किया। आईजीएमसी शिमला राज्य स्तरीय समारोह में सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज आईजीएमसी, निजी नर्सिंग कॉलेजों की प्रशिक्षु परिचारिकाएं, एमबीबीएस छात्र, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर माैजूद रहे।