फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सेंट बीड्स कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आगाज, रैंप वॉक में छात्राओं ने दिखाया आत्मविश्वास

सेंट बीड्स कॉलेज शिमला में शुक्रवार को नवागंतुक छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन शुरू हुआ। कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रैंप वॉक में भी हिस्सा लिया। रैंप पर छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राज्य कर एवं आबकारी विभाग की सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षक और छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्राओं के लिए विभिन्न मनोरंजक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। रैंप वॉक में प्रतिभागियों ने आकर्षक अंदाज में प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। विभिन्न गतिविधियों में छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कॉलेज सभागार में माहौल जीवंत बना रहा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, फ्रेशर पार्टी का उद्देश्य नए दाखिले लेने वाली छात्राओं का स्वागत करने के साथ उन्हें कॉलेज परिवार से जोड़ना है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जा रहा है। आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गतिविधियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें