फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: वीकेंड के साथ वैलेंटाइन डे पर शिमला के रिज और मालरोड पर बढ़ी सैलानियों की चहल-पहल

Krishan Singh Updated Sat, 14 Feb 2026 02:26 PM IST

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शनिवार को वीकेंड पर वैलेंटाइन डे पर सैलानियों की खूब चहल-पहल रही। इस दौरान कई पर्यटक दंपती ने एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर वैलेंटाइन डे मनाया। बाहरी राज्यों से खासतौर पर सैलानी शिमला में वैलेंटाइन डे मनाने के लिए पहुंचे हैं। इसके अलावा गंज बाजार स्थित फूलों की दुकान पर भी गुलदस्ते लेने के लिए दिनभर युवाओं का जमावड़ा लगा रहा। फूल विक्रेता लालू ने बताया कि वैलेंटाइन डे पर विशेष रूप से गुलाब चॉकलेट और टेडी बेयर वाले गुलदस्तों की खूब बिक्री हो रही है। इन्होंने बताया कि इस बार फूलों का कारोबार अच्छा रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें