इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य जूडो संघ की ओर से रविवार को नेशनल के लिए ट्रायल आयोजित किए गए जिसमें प्रदेश भर के 10 जिलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्रायल दो कैटेगरी में लिए गए जिसमें कैडेट और जूनियर वर्ग शामिल है। इसमें 16 लड़के और 16 लड़कियों का नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन किया जाएगा।