राजधानी शिमला के एतिहासिक गेयटी थियेटर के बहुदेशीय हॉल में यूथ एनलाइटनमेंट सोसाइटी की ओर से 'रिवाज' 2025-26 समारोह के अंतर्गत दूसरे दिन मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में युवतियों विभिन्न स्थानों ने हिमाचल के पारंपरिक परिधान रेजटा, सदरी और धाटु पहनकर रैंप वॉक किया। युवतियों ने प्रतियोगिता में शिमला, ठियोग और किन्नौर सहित विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को दर्शाया।