फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Weather: जिला अदालत परिसर धुंध की चादर में लिपटा, सुहावने मौसम ने बढ़ाई ठंडक

राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। बारिश के बाद जिला अदालत परिसर घनी धुंध की चादर में लिपटा दिखा। ठंडी हवाओं और धुंध के कारण पूरे क्षेत्र में मौसम बेहद सुहावना हो गया। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और बीच-बीच में धुंध का असर बढ़ता गया। जिला अदालत परिसर के आसपास दृश्यता भी कुछ समय के लिए कम हो गई। हालांकि मौसम खुशनुमा होने से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में राजधानी शिमला में आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें