हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मल्याणा में देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 से 6 वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। वहीं देर रात सूचना मिलते ही पुलिस टीम माैके पर पहुंची। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।