फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: तीज पर टाउन हॉल में सजी मेहंदी की महफिल, कांग्रेस और भाजपा की महिला पार्षदों ने लिया हिस्सा

तीज पर्व के अवसर पर शिमला नगर निगम की ओर से ऐतिहासिक टाउन हॉल भवन में बुधवार को महिला पार्षदों के लिए विशेष मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की महिला पार्षदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य तीज पर्व की सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना और महिला प्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण को प्रोत्साहित करना रहा। टाउन हॉल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला पार्षदों ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और मेहंदी लगवाकर पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों और सावन के उत्सवी माहौल ने विशेष आकर्षण पैदा किया। राजनीतिक मतभेदों से परे दोनों दलों की महिला पार्षदों की साझा भागीदारी चर्चा का विषय बनी रही। नगर निगम प्रशासन ने तीज उत्सव को और आकर्षक बनाने के लिए माल रोड और झांसी पार्क में सावन के झूले भी लगाए हैं। इन झूलों का आनंद लेने के लिए महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखा गया। शाम के समय झांसी पार्क और माल रोड पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सावन के पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं। इसी उद्देश्य से नगर निगम समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, ताकि स्थानीय परंपराओं और उत्सवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। शिमला में सावन और तीज से जुड़ी गतिविधियों ने शहर के पर्यटन और सांस्कृतिक माहौल को भी जीवंत बना दिया है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों ने भी टाउन हॉल, माल रोड और झांसी पार्क में उत्सव का आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें