फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वीडियो

पहाड़ी की रानी शिमला सहित जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। शिमला समेत कई स्थानों पर बर्फीला तूफान भी चल रहा है। करीब साढ़े तीन महीनों के सूखे के बाद हुई इस बर्फबारी से किसानों और बागवानों को बड़ी राहत मिली है। ताजा बर्फबारी के कारण ऊपरी शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। शिमला की लाइफ लाइन सर्कुलर रोड पर सुबह नाै बजे के बाद वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। लोग ठंड में ठिठुरते पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचे। चौपाल-देहा सड़क बंद हो गई हैं, जबकि कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। ढली से कुफरी सड़क पर भी आवाजाही बाधित है। जिला प्रशासन ने इन प्रभावित इलाकों में अनावश्यक आवाजाही न करने की सलाह जारी की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें