राजकीय मॉडल ब्वॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लालपानी में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मौजूद सभी दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की । इस दौरान मुख्य अतिथि ने पूरे वर्ष भर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार सोनी सहित अन्य शिक्षक और गैर शिक्षक भी मौजूद रहे।