फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Street Vendors Protest: शिमला में रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों की महापौर से गुहार, बोले- उजाड़ना बंद करे नगर निगम

Ankesh Dogra Updated Mon, 20 Jul 2026 02:27 PM IST

नगर निगम की कार्रवाई से परेशान शहर के रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को महापौर सुरेंद्र चौहान से मुलाकात की। कारोबारियों ने नगर निगम से आग्रह किया कि उन्हें बार-बार हटाने की कार्रवाई से राहत दी जाए और बाजारों में निर्धारित स्थानों पर सामान बेचने की अनुमति प्रदान की जाए। रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों का कहना है कि छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी इसी काम से जुड़ी है। उन्होंने नगर निगम से मांग की कि उन्हें व्यवस्थित तरीके से कारोबार करने के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कारोबारियों को आश्वासन दिया कि नगर निगम उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोअर बाजार में सड़क पर सामान सजाने की अनुमति न्यायालय के आदेशों के कारण नहीं दी जा सकती। नगर निगम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य है। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था और उचित समाधान तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि शहर की व्यवस्था भी बनी रहे और छोटे कारोबारियों की आजीविका भी प्रभावित न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें