फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: ऑकलैंड हाउस स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आगाज

राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स शिमला में शुक्रवार को मिडिल सेक्शन की एक दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई। इस खेल प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 8वीं तक की छात्राएं भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल परिसर में किया जा रहा है। इसमें विभिन्न एथलेटिक्स और खेल गतिविधियों में छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। स्पोर्ट्स मीट का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देना है। मार्च पास्ट के साथ मीट की शुरुआत हो गई है।प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह है। स्कूल प्रबंधन, अध्यापक और अभिभावक भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें