फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सरस्वती पैराडाइज स्कूल के अभिभावकों की एसपी से मुलाकात, बच्चों की सुरक्षा का मिला भरोसा

संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावकों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिमला गौरव सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अभिभावकों ने स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू चंदेल ने बताया कि अभिभावकों ने एसपी से स्कूल परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस पर एसपी शिमला ने स्कूल समय के दौरान परिसर में पुलिस जवानों की तैनाती का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से मिले आश्वासन के बाद अभिभावकों का भरोसा बढ़ा है और अब शुक्रवार से बच्चे नियमित रूप से स्कूल जाएंगे। उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी बच्चों को बिना किसी भय के स्कूल भेजने की अपील की। गौरतलब है कि 13 जून को सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की स्कूल परिसर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें