फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: मंत्रोच्चारण, ढोल नगाड़ों और बंगाली महिलाओं के जोकारा के साथ हुई संधि पूजा

राजधानी शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में अष्टमी पर संधि पूजा मुहूर्त के अनुसार 1:20 बजे मंत्रोच्चारण और जोकारा के साथ शुरू हुई और 2:08 बजे समाप्त हुई। पूजा के दौरान सबसे पहले मंत्रों के साथ सबसे पहले विधि विधान के साथ माता को जल, अक्षत, चूडिय़ां और अन्य सुहाग सामग्री अर्पित की गई। इसके बाद माता को कोलकाता से विशेष संधि पूजा के लिए लाए गए 108 कमल के फूल अर्पित किए गए। इसके बाद 108 घी के दिए जलाए गए। इस दौरान बंगाली महिलाओं ने अपनी परंपरा के अनुसार माता के जोकारे लगाए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस पावन अवसर पर हॉल में सेंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान मंदिर में हजारों श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें