फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वीकेंड पर रिज मैदान पर बढ़ी रौनक, बड़ी संख्या में शिमला पहुंचे सैलानी

राजधानी शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान वीकेंड पर एक बार फिर सैलानियों की चहल-पहल से गुलजार नजर आया। शनिवार और रविवार को बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचे और यहां के सुहाने मौसम का आनंद लिया। वीकेंड के दौरान रिज मैदान पर सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ यहां लोगों की संख्या बढ़ती गई। पर्यटकों ने रिज मैदान पर घूमने के साथ आसपास के पर्यटन स्थलों का भी रुख किया। बीते वीकेंड की तुलना में इस बार पर्यटकों की संख्या में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम सुहाना होने के कारण पर्यटक परिवार और दोस्तों के साथ शिमला पहुंचे। रिज मैदान पर पर्यटक घूमते, तस्वीरें लेते और मौसम का आनंद लेते नजर आए। शिमला के मालरोड और रिज मैदान सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिनभर रौनक बनी रही। वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें