राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित पंजाब आर्ट सोसाइटी की समूह चित्रकला प्रदर्शनी में ध्यान और मोक्ष पर केंद्रित चित्र युवाओं की पहली पसंद बनी है। इसका मुल्य 1 लाख 15 हज़ार रुपये रखा गया है। इस चित्र में चित्रकार ने एक्रेलिक रंगो से अफीम की कलियों, ध्यान में केंद्रित एक लड़की और कमल के फूल को उकेरा गया है। वहीं इसके अलावा इसमें एक सीधा रास्ता दिखाया गया है जो भगवान की प्राप्ति को जाता है। इस पेंटिंग को होशियारपुर के रहने वाले जगजीत सिंह ने बनाया है। यह वर्तमान में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने बताया कि यह 26 सालों से पेंटिंग बनाते हुए आ रहे हैं।