राजधानी शिमला के राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ विद्यालय पोर्टमोर की पांच छात्राओं ने एचपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में स्थान पाया है। इन छात्राओं में कला संकाय की 4 छात्राओं ने बोर्ड मेरिट में स्थान पाया। इनमें पारथवी ने 94.8 फीसदी अंक लेकर नाैवां रैंक पाया, पायल शर्मा ने 94.6 फीसदी अंक लेकर नाैवां, आर्की मेहता ने 94.4 फीसदी अंक लेकर 10वां रैंक और शिवांगी ने 94.4 फीसदी अंक लेकर 10वां रैंक हासिल किया। स्कूल की प्रिंसिपल राखी पंडित ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी है।