ओडिशा के बालासोर में यौन उत्पीड़न से परेशान होकर छात्रा के आत्मदाह करने मामले में एनएसयूआई ने उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस दाैरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उड़ीसा सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।