फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला में 31वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू, प्रदेशभर के 1000 निशानेबाज दिखाएंगे दम

राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में बुधवार से 31वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 1000 निशानेबाज भाग ले रहे हैं। लड़के और लड़कियों के विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के तहत 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं के मुकाबले इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं 25 मीटर वर्ग की प्रतियोगिताएं कैथलीघाट स्थित शूटिंग रेंज में कराई जाएंगी। राज्य स्तरीय यह प्रतियोगिता 14 जुलाई तक चलेगी। समापन समारोह भी इसी दिन इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित होगा, जहां विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों के ठहरने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के उभरते निशानेबाजों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी से हिमाचल में शूटिंग खेल के प्रति बढ़ती रुचि भी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें