केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले नगर निगम शहर की सफाई में जुट गया है। मंगलवार को शहर के कृष्णनगर क्षेत्र के नालो की सफाई का काम शुरू किया गया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने दोपहर के समय मौके पर पहुंचकर काम का जायजा लिया। नगर निगम के अनुसार शहर के इस वार्ड में सबसे ज्यादा नाले हैं जिन्हें साफ किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को भी स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जा रहा है।