नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में नगर निगम मेयर-डिप्टी के कार्यकाल बढ़ाने के मामले पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दाैरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदन की शुरू होने से पहले ही भाजपा पार्षदों ने मेयर के सदन चलाने को लेकर सवाल उठाए। भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने बताया कि पहले ही मेयर-डिप्टी के कार्यकाल बढ़ाने संबंधी विधेयक पर राज्यपाल के साइन नहीं हुए हैं, ऐसे में वह सदन की कार्यवाही कैसे शुरू कर सकते हैं। इस पर दोनों और से जमकर नारेबाजी और बहसबाजी हुई। भाजपा व कांग्रेस पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।