फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: 15 अगस्त के लिए तिरंगों से सजे शिमला के बाजार, झंडे और तिरंगे वाली चूड़ियों की बढ़ी मांग

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर राजधानी शिमला के बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के बाजारों में तिरंगे और देशभक्ति से जुड़े सामान की दुकानें सजने लगी हैं। लोअर बाजार में तिरंगे के रंग में सजे विभिन्न सामान लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में तिरंगे से बने बैच, झंडे, आई मास्क, हैंड बैंड सहित कई अन्य सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा लड़कियों के लिए तिरंगे वाली चूड़ियां भी बाजार में लाई गई हैं। कारोबारी विकास अरोड़ा ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार में विशेष तौर पर कई नई चीजें बिक्री के लिए लाई गई हैं। उन्होंने बताया कि तिरंगे झंडे 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने के साथ ही तिरंगे से जुड़े सामान की मांग और बढ़ने की उम्मीद है। बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों में भी 15 अगस्त को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें