शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के गुरदासपुर से एक और सरगना को गिरफ्तार किया है। शिमला के रोहड़ू में 53 ग्राम चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने थॉमस मिशन को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। थॉमस मसीह ने ही उत्तर प्रदेश के सलमान हैदर को चिट्टे की सप्लाई की थी। आपसी लेनदेन और कॉल डिटेल के आधार पर मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस अब चिट्टा तस्करी के नेटवर्क के सरगना से पूछताछ कर आगामी जांच कर रही है।