फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम व सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

Krishan Singh Updated Fri, 07 Nov 2025 01:50 PM IST

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव के शुभारंभ पर भाजपा की ओर से शिमला में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर व सांसद सुरेश कश्यप माैजूद रहे। इस दाैरान उपस्थित लोगों की ओर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।  इस माैके पर सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री की ओर से बार-बार दिए जाने वाले बयान कि भाजपा पांच गुटों में बंटी है, को लेकर पलटवार किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम पांच पांडव हैं, जो कौरवों पर भारी पड़ेंगे।  अनुराग ठाकुर ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार में विकास को नई ऊंचाइयों को छुआ। बिहार की जनता विकास की रफ्तार को थमने नहीं देगी। बिहार की बेहतरी के लिए एनडीए की सरकार बनेगी। अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में आपदा में दिल खोलकर हिमाचल की मदद की। 93 हजार मकान किए, हजारों करोड़ सड़कों को दिए। प्रदेश सरकार इस राशि को खर्च करने में विफल रही, लेकिन केंद्र से मदद में कोई कमी नहीं रही। वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी का पिछले 12 महीने से प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कोई यूनिट है ही नहीं। न प्रदेश, न जिला ही कार्यकारिणी है। भाजपा का मजबूत नेतृत्व आज इस कदर है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं, जेपी नड्डा अध्यक्ष हैं। अमित शाह के मार्गदर्शन में पार्टी एकजुट है। उन्होंने पीएम का आभार जताया कि बाह्य सहायता प्रोजेक्ट में अनुदान का अनुपात 90:10 किया। विधायक मामले पर कहा कि जांच की प्रक्रिया चल रही है, देखेंगे कि आगे क्या होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें